फिरोजाबाद: ब्राहमण जागृति मंच का होली मिलन समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश ब्राहमण जागृति मंच द्वारा होली मिलन समारोह व विप्रजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमाकांत उपाध्याय गौ सेवा आयोग के सदस्य रहे।

रविवार को जगन्नाथ ट्रांसपोर्ट कंपनी दुर्गा नगर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुमन चतुर्वेदी, रमाकांत उपाध्याय, चंद्रप्रकाश शर्मा द्वारा सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में सभी विप्र बंधुओं को एक साथ परिवार की तरह सबके सुख दुख में साथ रहने का आवाहन किया। सभी लोगों का पट्टिका पहनकर व चंदन लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र शर्मा, सौरव लहरी ने किया।

कार्यक्रम संयोजक तरुण उपाध्याय, सहसंयोजक भानू उपाध्याय ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान पीके पाराशर, रवी गर्ग, गुड्डा पहलवान, विनय शर्मा, नरेश शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, संकल्प शर्मा, राजीव शर्मा, प्रशांत शमार्, विशाल शर्मा, बॉबी शर्मा, आशीष शर्मा, उत्कर्ष पाठक, सागर पाराशर, राजेश दुबे, राहुल उपाध्याय, पंडित हृदय शर्मा, मोहित शर्मा, सवर्ण आर्मी, अनुपम शर्मा उपस्थित रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1395