फिरोजाबाद: समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक मंच पर लाने का किया जायेगा कार्य-कौशल किशोर उपाध्याय

फिरोजाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने समाज को एकजूट करने का संकल्प लिया। साथ ही समाज के युवाओं को संगठन से जोडने पर जोर दिया।
उन्होने जिला ब्राहमण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए आभार प्रकट किया। साथ ही पूर्णतह ईमानदारी के साथ अपने पद का निर्वाहन करने का संकल्प लिया।
उन्होने कहा कि संगठन को मजबूत किये जाने के लिये समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन से जोडने का कार्य किया जायेगा। वहीं अन्य संगठनों को एक मंच पर लाये जाने का कार्य करेगें। इस दौरान डा. राजेश शर्मा, आशोक कुमार शुक्ला, पंडित राजेश शर्मा, दिलीप मिश्रा, श्रीओम शर्मा, राजू दीक्षित, तरूण उपाध्याय मौजूद रहे।