फिरोजाबाद: सुहागनगरी में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के संयोजक पंडित दिनेश वशिष्ठ एवं अध्यक्ष पंडित तरुण उपाध्याय के नेतृत्व में रसूलपुर से परशुराम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम रसूलपुर स्थित राजा दाल मिल के समीप स्थित शिव बजरंग वाटिका में भगवान परशुराम के स्वरूप द्वारा शिवजी की आराधना की गई। उसके उपरांत भगवान परशुराम के स्वरूप डोले पर सवार हुए। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि रामेश्वर उपाध्याय, सदर विधायक मनीष असीजा, डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित और जिला ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट द्वारा भगवान परशुराम के स्वरूप की आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया।
शोभायात्रा में सबसे आगे डोले में भगवान गणेश विराजमान थे। उनके पीछे राधाकृष्ण का नृत्य, काली अखाड़ा, हनुमान के नृत्य की झांकी, शिवजी के परिवार की झांकी, उसके बाद 501 महिलाएं पीली साड़ी में प्रभु के जयकारे के साथ भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहीं थी। जिनका नेतृत्व महिला जिलाध्यक्ष पंडित मिथिलेश वशिष्ठ तथा नगर अध्यक्ष पंडित रिचा दिक्षित द्वारा किया जा रहा था। युवाओं का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष पंडित प्रदीप शर्मा गुड्डा तथा युवा जिलाध्यक्ष पंडित गोपाल दुबे तथा महानगर युवा के अध्यक्ष अनुराग रावत द्वारा किया जा रहा था। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया।
शोभायात्रा राजा दाल मिल से प्रारंभ होकर नालबंद चैराहा, राधाकृष्ण मंदिर, छोटा चैराहा, घंटाघर, सदर बाजार, सेंट्रल चैराहा, जलेसर रोड, बर्फ खाना चैराहा, डाकखाना चैराहा होते हुए अग्रसेन चैक पर पहुंचकर रामलीला स्थित महर्षि भगवान परशुराम के शिविर पर संपन्न हुई। इसके बाद शिविर में भगवान परशुराम की आरती हुई और सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा के दौरान प्रशासन ने पूरी मुस्तेदी के साथ शोभायात्रा का समापन करवाया।
शोभायात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, नानकचंद्र अग्रवाल, सुनील शर्मा, उपसभापति विजय शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, आंशू उपाध्याय, विकास दुबे, सीताराम शर्मा, सरोज शर्मा, लक्ष्मण तिवारी, राजेश तिवारीं, उमाकांत पचैरी, सुनील वशिष्ठ, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, योगेंद्र मोहन शर्मा, मधुरिमा वशिष्ठ, रमा शर्मा, मीरा शर्मा, लता शर्मा, पुष्पा शर्मा, यश दुबे, मधु शुक्ला, संजय पाराशर लंकेश, प्रेमशंकर शर्मा, मुकेश गॉड, कृष्णकांत शर्मा कन्हैया, रिचा वशिष्ठ, साक्षी शर्मा, मीनाक्षी मिश्रा, लवली मिश्रा, कीर्ति शर्मा, रेखा शर्मा, राखी तिवारी, रिंकी वशिष्ठ, प्रीती उपाध्याय, गौरी शर्मा, रश्मि शर्मा, आशीष मिश्रा, आशीष शर्मा, अतुल उपाध्याय, सिद्धार्थ नागर, भारत शर्मा, दीपक शर्मा, सिद्धार्थ मिश्रा, प्रतीक्षा शर्मा, मिथिलेश शर्मा, अवनीश कुमार तेंगुरिया गामा, प्रदीप शर्मा, अश्वनी शर्मा, आशीष दीक्षित, मोहित शर्मा, राकेश तेगुरिया, राघवेंद्र तेगुरिया टैनी, सुनील शर्मा, आदि मौजूद रहे।