फिरोजाबाद: नंद के घर आनंद भयों……………..

-सुहागनगरी में धूमधाम से मनाया गया कान्हा का जन्मोत्सव
-द्वारिकाधीश मंदिर में 1800 वर्फ की सिल्लियों से बनाई गई बाबा अमरनाथ की झांकी
-शहर के प्रमुख मंदिरों में सजाए गए हिडोले, मंदिरों में दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर घरों में सजावट कर हिडोले सजाए गए। वही शहर के मंदिर में आकर्षण झांकिया एवं हिडोले सजाए गए। रात 12 बजते ही मंदिरों में घंटा-घडियाल बजने लगे और पूरा शहर कृष्णमय हो गया। मंदिरोें में नंद के घर आनंद भयों, जय कन्हैयालाल के उद्घोष गुजायमान होने लगे। हर कोई कृष्ण भक्ति में मग्न हो गया।


गुरूवार को सुहागनगरी में कान्हा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। शहर के प्रमुख द्वारिकाधीश मंदिर में 1800 सिल्लियों से निर्मित बाबा अमरनाथ की भव्य झांकी सजाई। साथ ही जीवित कबूतरों को जोड़ा एवं बाबा श्याम प्यारे की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं बांके बिहारी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, राधा मोहन मंदिर, पेमेश्वरनाथ महादेव मंदिर, सिद्वेश्वरनाथ महादेव, लेबर काॅलौनी स्थित पीपल वाले महादेव मंदिर पर भव्य झांकिया सजाई गई।

वहीं मंदिर प्रांगणों रंग-बिरंगी झालरों एवं फूलों से सजाया गया। जो कि अलग ही छठा बिखेर रहा था। वहीं घरों में भी हिडोले सजाए गए। रात 12 बजते ही मंदिरों में घंटे, घड़ियाल और शंख की ध्वनि गुजायमान होने लगी। लड्डू गोपाल जन्म होते पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद पालने में बिठाया गया। चारों तरफ जय श्रीकृष्ण, नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, जय श्रीराम आदि के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789