शिकोहाबाद: घर-घर में सजा कान्हां का हिंडोला

शिकोहाबाद। जन्माष्टमी का पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। नगर के सभी मंदिर आकर्षक रोशनी से सजाये गये। शाम छह बजे से मंदिरों को आम जनता के दर्शनों के लिए खोल दिया गया। इसके साथ ही घर-घर में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उत्सव मनाया गया। लोगों ने वृत रख कर पूजा अर्चना की और रामायण का पाठ के साथ ही हरिनाम संकीर्तन किया। रात 12 बजते ही मंदिरों में घंटा-घडियाल बजने लगे और पूरा नगर कृष्णमय हो गया। युवकों ने कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर आतिशबाजी भी की।

नगर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के सभी मंदिर खूब सजाये गये। इनमें रीठरा बाला मंदिर, राधा-कृष्ण का मंदिर, दीक्षित का मंदिर, टुइयां वाला मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड स्थित मंदिर, काली देवी मंदिर के अलावा अन्य नगर के मंदिरों को भी सजाया संवारा गया। इसके साथ ही लोगों ने अपने घरों के आगे गली में भी भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गईं। घरों में भगवान श्रीकृष्ण का हिंडोला सजाया गया। जहां पूरा परिवार एक साथ बैठ कर रामायण पाठ, हरिनाम संकीर्तन के अलावा अन्य पूजा पाठ करता रहा।

जैसे ही घड़ी की सुई ने 12 बजाए, मंदिरों में पूजा अर्चना शुरू हो गई। घंटे, घड़ियाल और शंख की ध्वनि ने रात के सन्नाटे को चीर दिया। चारों तरफ जय श्रीकृष्ण, नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, जय श्रीराम आदि के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। शिकोहाबाद विधायक डॉ.मुकेश वर्मा ने कुष्ट आश्रम में पहुंच कर उन्हें मिष्ठान वितरित किए।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 790