फिरोजाबाद: लेबर काॅलौनी एवं आजाद नगर में 23 लाख रू. से होंगे विकास कार्य

-महापौर ने हवन-पूजन कर रखी सड़क निर्माण कार्य की नींव

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में महापौर कामिनी राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास संकल्पना को साकार करते हुए दो वार्डो में लगभग 23 लाख रू. के सड़क निर्माण कार्यो का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया।

गुरूवार को महापौर कामिनी राठौर ने भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की गरिमामयी मौजूदगी में सबसे पहले वार्ड न. 48 के लेवर कॉलोनी में राधा किशन मन्दिर से झूलेलाल मन्दिर तक एवं गणेश शर्मा से करन सिंह तक नाली एवं सी.सी. सुधार कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। इसी वार्ड में श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाली गली में नाली निर्माण एवं सी.सी. द्वारा सड़क सुधार कार्य का शुभारम्भ किया।

वहीं वार्ड न. 6 आजाद नगर में राघवेन्द्र सिंह से राजू नम्बरदार बाउण्ड्री व प्रेम सिंह से महेश एवं महावीर से जगदीश तक नाली एवं सी.सी. द्वारा सड़क सुधार कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। यह तीनों कार्य लगभग 23 लाख रूपए की धनराशि से कराएं जाएंगे। इस दौरान उपसभापति श्याम सिंह यादव के अलावा पार्षदगण एवं भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2476