फिरोजाबाद: 5100 दीपकों से बालाजी महाराज की हुई महाआरती

-रामलीला मैदान में सुंदर कांड का हुआ आयोजन
-बालाजी महाराज का सजाया गया भव्य दरबार

फिरोजाबाद। हिंदू सनातन धर्म संस्कृति चंद्रनगर द्वारा रामलीला मैदान में सुंदर कांड व बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया। साथ ही 5100 दीपकों से महाआरती की गई।

मंगलवार को रामलीला मैदान में हिदू सनातन धर्म संस्कृति चंद्रनगर द्वारा सनातन धर्म प्रेमियों को जनजागरण हेतु सुंदर कांड का आयोजन किया गया। वृंदावन के कलाकार दलबीर वृजवासी ने अपने भजनों से पूरा प्रांगण भक्तिमय कर दिया। वहीं विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग कर सुंदर कांड का पुण्य लाभ लिया। साथ ही बालाजी महाराज की भव्य झांकी के दर्शन किये।

वहीं शाम को 5100 दीपकों से महाआरती की। कार्यक्रम का आयोजन पवन जादौन की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान अतुल यादव, रंजीत सिंह, पूनम, उर्वशी शर्मा, अमित गुप्ता, भारत सिंह के अलावा हजारों हिंदू सनातन प्रेमी मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789