-परशुराम शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज एकजुट होकर कराएगा अपनी शक्ति का एहसास
फिरोजाबाद। 26 मई दिन रविवार को निकाले जाने वाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा को भव्य व ऐतिहासिक बनाए जाने को लेकर रामलीला परिसर स्थित परशुराम शिविर पर परशुराम शोभायात्रा के संयोजक दिनेश वशिष्ठ की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गइर्। बैठक में उपस्थित समिति के पदाधिकारीयों को शोभा यात्रा के प्रचार-प्रसार हेतु ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाए जाने का दायित्व सोंपा गया।
परशुराम शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष उमाकांत पचैरी एडवोकेट ने बताया कि इस बार भगवान परशुराम शोभायात्रा के बहाने ब्राह्मण समाज एकजुट होकर अपनी शक्ति का अहसास कराएगा। इस बार की शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाए जाने हेतु पूरे जनपद भर में विप्र समाज को निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र से विप्र बंधु शामिल हो सके इसलिए उनकी सुविधा का ध्यान रखते हुए शोभायात्रा रात्रि में न निकाल कर 26 मई दिन रविवार को प्रातः 8 बजे से राजा दालमिल से निकली जाएगी। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां के साथ ही 251 महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाएंगी।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्र से भीड़ जुटाने हेतु पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद पचैरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। उनके साथ संयोजक दिनेश वशिष्ट, मुकेश शर्मा, उमेश शर्मा, योगेंद्र मोहन शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय को जोड़ा गया है। इसी प्रकार दूसरी टीम में शशिकांत शर्मा, अमित उपाध्याय, बंटू उपाध्याय, अरुण प्रताप शर्मा को जोड़ा गया है। शहरी क्षेत्र में भी शोभायात्रा जन जागरूकता हेतु अशोक गर्ग, संजीव उपाध्याय, मोहित शर्मा, प्रशांत शर्मा, देव शर्मा देव, अजय शर्मा, अनुराग रावत, कन्हैया वशिष्ठ आदि को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक का संचालन प्रेमशंकर शर्मा एडवोकेट में किया।