फिरोजाबाद: गांव के बाहर गड्ढे में तैरता मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

फिरोजाबाद। घर से टहलने के लिए निकले युवक का शव गांव के बाहर गड्ढे में भरे पानी में तैरता हुआ मिला है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मंच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

थाना रजावली क्षेत्र के गांव नगला बीच निवासी 22 वर्षीय कान्हा पुत्र रामदेव गुप्ता शनिवार शाम को घर से टहलने के लिए निकला था। उसके बाद से ही वह घर वापस लौटकर नहीं आया। रात होने पर जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं लगा।

रविवार को अपने खेतों पर जा रहे कुछ लोगों ने जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में एक युवक का शव तैरते हुए देखा। जिसकी जानकारी उन्होंने रजाबली पुलिस को दे दी। मौके पर इंस्पेक्टर सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त कान्हा के रूप में हुई। इसकी जानकारी होते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह खाने-पीने के सामान की ठेल लगाकर अपना जीवन निर्वाह कर रहा था। इंस्पेक्टर विनय मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1351