सिरसागंज: नागरिक शास्त्र मेले में मोहिनी और हिमानी ने मारी बाजी

सिरसागंज। नगर के एमडी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में विद्यालय में प्रथम बार नागरिक शास्त्र मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 11 एवं 12 के नागरिक शास्त्र विषय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

नीरज कुमार जैन ने विद्यार्थियों के पोस्टर, क्राफ्ट का अवलोकन करते हुए उनकी प्रशंसा की। इसके साथ ही उनसे विषय से सम्बंधित प्रश्न भी पूँछे। उन्होंने बताया कि इस मेले को लेकर विद्यार्थी उत्साह से परिपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि नागरिक शास्त्र मेले में विद्यार्थियों के अन्दर सीखने की प्रवृत्ति में वृद्धि हुई है।

इस मेले में विद्यार्थियों ने नागरिक शास्त्र विषय के विभिन्न प्रकरणों जैसे भारत का संविधान, मौलिक अधिकार, आम चुनाव, वैश्वीकरण, अंतर्राष्ट्रीय संगठन, राष्ट्र निर्माण की चुनौतियां, भारत के विदेश सम्बंध, पर्यावरण, विश्व में सुरक्षा, न्यायालय, नीति निदेशक तत्व, समानता आदि पर अपने पोस्टर, क्राफ्ट प्रस्तुत किए। जिनमें मोहिनी एवं हिमानी प्रथम, निवेदिता मिश्रा एवं मोनिका द्वितीय, ज्योति, कुलसुम, तान्या यादव एवं सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन सत्यपाल सिंह, शैलेन्द्र कुमार जैन, धीरज जैन एवं परेश जैन ने किया। सभी विजयी प्रतिभागियों एवं प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित भी किया गया। मेले में संजय कटारा, प्रशांत जैन, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव, अंजय जैन, विष्णुमणि, निर्भय जैन मौजूद रहे।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2797