फिरोजाबाद: गाजे-बाजे के साथ निकली पार्श्वनाथ भगवान की पालकी यात्रा



फिरोजाबाद। दो दिवसीय पार्श्वनाथ भगवान का वार्षिकोत्सव जैन मुनि अमित सागर महाराज के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जैन नगर खेड़ा स्थित पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में जैन समाज के लोगो का सैलाब उमड़ पड़ा।

दो दिवसीय पार्श्वनाथ महोत्सव दिगंबर जैन मंदिर में शुरू हुआ। प्रातः नित्य नियम पूजा के पश्चात् गुरुदेव के मुख मंत्रोंच्चारण के साथ संगीत मय पाश्र्वनाथ विधान का आयोजन किया गया। विधान में संगीतकार शेंकी जैन ने अपने मधुर भजनो से मंदिर प्रांगण में उपस्थित सेंकड़ो श्रद्धांलुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। दोपहर में गुरुदेव के द्वारा समयसार की पाठशाला लगाई गई। जिसमे अनेकों श्रद्धांलुओं ने भाव विभोर होकर समयसार की गाथा को सुना और समझा।

प्रातः गुरुदेव के ही सानिध्य में 625 वर्ष प्राचीन श्वेत पाषाण की पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा का 108 स्वर्ण कलशों से इंद्र स्वरुप धारण किये भक्तों ने जिनाभिषेक किया। पार्श्वनाथ भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई। जो क्षेत्र के लगभग प्रत्येक जैन श्रद्धालु के मार्ग होती हुई वापस मंदिर प्रांगण पहुंची। पालकी यात्रा में सबसे आगे आगे बेंड बाजों की मधुर ध्वनि पर श्रद्धालुजन झूमते हुए चल रहे थे। उसके पीछे-पीछे गुरु अमित सागर अपने संघ के साथ चल रहे थे। तथा उनके पीछे पीछे छोटी बालिका जिनवाणी माँ को सिंघासन और विराजमान कर के अपने मस्तक पर लेकर चल रही थी।

अंत में इंद्र स्वरूपी श्रद्धालु भगवान पार्श्वनाथ की स्वर्णित पालकी अपने कंधों पर लेकर चल रहे थे। महोत्सव में कैलाश चंद्र जैन, डेविड जैन, भानु कुमार जैन, डॉ कमल कुमार जैन, राजेश जैन, मुकेश जैन, विनोद बोहरे, रवि कुमार जैन, सचिन जैन, गौरव जैन, रजत जैन, सुनील जैन, राजीव जैन, दीपक जैन, राहुल जैन, नीतेश जैन आदि शामिल थे।

Share your love
Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 353

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter