शिकोहाबाद: वर्ल्ड पैरा गेम्स थाईलैंड 100 मीटर दौड़ में युवक ने फहराया परचम



-रजोपुरा के युवक ने 100 मीटर दौड़ में जीते ब्रांज और कांस्य पदक

शिकोहाबाद। जेएस विश्वविद्यालय के बीएससी बायो थर्ड सेमेस्टर के छात्र ने थाई लैंड में आयोजित वर्ल्ड पैरा गेम्स में 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। जिसमें उसने ब्रांज और कांस्य पदक जीत कर इंटनेशनल स्तर पर विश्वविद्यालय के साथ अपना नाम रोशन किया है। मंगलवार को छात्र का विश्वविद्यालय परिसर में स्वागत किया गया और इसके बाद रैली निकाल कर छात्र अपने गांव रजौरा तक पहुंचा। खास बात है कि छात्र का एक हाथ नहीं है। उसने दिव्यांगता को दरकिनार करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

मंगलवार को जेएस विश्वविद्यालय में छात्र का स्वागत किया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव और महानिदेशक डॉ. गौरव यादव के साथ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छात्र अभिषेक यादव का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद गांव के लोगों ने उसको एक वाहन पर बैठा कर ढोल नगाड़े के साथ जेएस विश्वविद्यालय से गांव रजोपुरा तक जुलूस निकाला और मार्ग में कई जगह उसका स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्र अभिषेक ने बताया कि वह विगत चार साल से कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले चुका है।

वह 30 नवंबर को गांधी नगर से बेंगलुरू एयरपोर्ट पर पहंचा और वहीं से थाईलेंड के लिए रवाना हुआ। वह आठ दिसंबर को थाईलैंड से वापस घर लौटा। उसने बताया कि प्रतियोगिता एक दिसंबर से सात दिसंबर तक हुई। जिसमें छात्र ने छह दिसंबर को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उसने 100 मीटर दौड़ में सिल्वर और ब्रांज मेडल हासिल किया। उसने ब्रांज और कांस्य पदक प्राप्त कर अपने देश के साथ जनपद, विश्वविद्यालय और अपने गांव का नाम रोशन किया। उसकी इस सफलता पर विश्वविद्यालय स्टाफ ने उसका स्वागत किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्र के परिवार को उस पर गर्व है।

 

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter