फिरोजाबाद: कलश यात्रा के साथ विभव नगर में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद। नव दुर्गा महायज्ञ एवं बालाजी महाराज जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का आयोजन विभव नगर में किया जा रहा है। जिसकी भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा 201 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। कलश यात्रा विभव नगर में भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंची। आचार्य विनय उपाध्याय ने श्रीमदृभागवत कथा का वाचन कर श्रद्वालुओं को धर्मलाभ प्रदान किया। कलश यात्रा में कौशल किशोर उपाध्याय, हरिओम रग्गी, पवन उपाध्याय, ओम शर्मा, गोपाल शर्मा, आकाश शर्मा, धर्मेंद्र बघेल, सौरभ शर्मा, विनीत शर्मा, निशा शर्मा, गीतांजलि गुप्ता आदि मौजूद रहे।