फिरोजाबाद: नगर निगम के जलकल कार्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल



-नगर आयुक्त के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ और मजदूर संघ के पदाधिकारी सोमवार सुबह नगर निगम के जलकल कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। वह काम पर नहीं निकले। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर धरने को समाप्त किया गया।

उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के नेतृत्व में सोमवार सुबह सफाई कर्मचारियों ने तेज धूप में कई घंटे काम करने को लेकर काम बंद हड़ताल कर दी। सुबह पांच बजे से आगरा गेट स्थित जलकल विभाग के गेट पर धरना प्रदर्शन करते रहे। वर्कशॉप से कोई वाहन नहीं निकलने दिए। कर्मचारियों का कहना है कि नगर आयुक्त सहित विभिन्न अधिकारियों द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया जाता है। जहां कर्मचारी के देरी से पहुंचने या न मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। तेज धूप में उनसे पूरी दोपहरी काम लिया जाता है।

सफाई कर्मचारियों से सुबह 11 बजे तक ही काम लिया जाए। उनका शोषण न किया जाए। बाद में मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त ऋषि राज, मेयर प्रतिनिधि सुरेंद्र राठौर ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। कर्मचारियों ने उन्हें 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसे नगर आयुक्त ने शीघ्र पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया। उसके बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर, वह सभी काम पर वापस लौट गए। नगर आयुक्त का कहना है कि कर्मचारियों की जो भी मांगें थीं, उन्हें पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया है। उसके बाद धरना समाप्त हो गया।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1583