फिरोजाबाद: बैनामा लेखकों और अधिवक्ताओं की हड़ताल

-निबंधन कार्य प्राइवेट कंपनियों को दिए जाने का विरोध
फिरोजाबाद। निबंधन कार्य पीपीपी माडल के जरिए प्राइवेट कंपनियों के हाथों में देने के विरोध में बुधवार को सदर तहसील में अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। वह सभी हड़ताल पर रहे। सरकार के विरोध में नारेबाजी की और सरकार पर लाखों लोगों को बेरोजगार करने का आरोप लगाया।
उत्तर प्रदेश में निबंधन कार्य अब निबंधन मित्र लोगों द्वारा किया जाएगा। निबंधन मित्र एक नया विकल्प है, जो रजिस्ट्री और प्रॉपर्टी संबंधी दस्तावेजों के लिए उपलब्ध है। इस प्रक्रिया का बैनामा लेखक और अधिवक्ताओं के अलावा इससे जुड़े लोग कर रहे हैं। बुधवार को अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों ने हड़ताल रखते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि लाखों लोग पूरे प्रदेश में निबंधन कार्य से जुड़कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। सालों पुरानी प्रक्रिया को प्रदेश सरकार बदलने का काम कर रही है। इससे जुड़े लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। निबंधन मित्रों के द्वारा ही निबंधन कार्य कराया जाएगा। दस्तावेज लेखक सालाना रिनुअल फीस जमा करते हैं। रोजी रोटी बचाने का काम कर रहे हैं।
काला कानून जब तक वापस नहीं होगा, तब तक हमारा धरना प्रदर्शन और हड़ताल जारी रहेगी। प्रदेश सरकार की निबंधन की नई व्यवस्था लाए जाने के खिलाफ बैनामा दस्तावेज लेखको ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। शासन की फ्रंट ऑफिस के विरोध में बैनामा दस्तावेज लेखक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनके समर्थन में तहसीलों के वकीलों ने हड़ताल कर रखी है। इसके चलते जमीन की बैनामा रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। बैनामा दस्तावेज लेखक और अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते जमीनों की बैनामा रजिस्ट्री का कार्य ठप हो गया है। जिले की अन्य तहसीलों में भी हड़ताल रही।