टूंडला: भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि



टूंडला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी के नेता रूपेश शुक्ला के कार्यालय पर समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दीपक राजोरिया ने कहा कि पंडित दिन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक ओर संघटन कर्ता थे। पंडित दीनदयाल घर गृहस्थी की तुलना में देश की सेवा को अधिक श्रेष्ठ मानते थे।

दीनदयाल देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।उन्होंने कहा था कि ‘हमारी राष्ट्रीयता का आधार भारतमाता है, केवल भारत ही नहीं। माता शब्द हटा दीजिए तो भारत केवल जमीन का टुकड़ा मात्र बनकर रह जाएगा। पंडित जी ने अपने जीवन के एक-एक क्षण को पूरी रचनात्मकता और विश्लेषणात्मक गहराई से जिया है।

पत्रकारिता जीवन के दौरान उनके लिखे शब्द आज भी उपयोगी हैं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश पालीवाल, जिला मंत्री संजय परमार, प्रदीप जैन टाइगर, विनोद दीक्षित, अजीत जुरैल, सुदीप शर्मा, श्याम मोहन उपाध्याय, आजाद जैन, किशोर चैधरी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 353

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter