टूंडला: क्रीड़ा भारती ने कबड्डी अंडर-19 टीम का किया स्वागत

टूंडला। प्रयागराज में खेल महाकुंभ का आयोजन 6 फरवरी से 13 फरवरी तक हो रहा है। खेल महाकुंभ के प्रांत संयोजक सीताराम एडवोकेट ने कहा पूरे भारतवर्ष से बड़ी मात्रा में खिलाड़ी आ रहे हैं। जिनकी खेल प्रतियोगिता होने वाली है। जिनमें कबड्डी, मलखंभ, कुश्ती, खो-खो प्रतियोगिता का अलग-अलग तिथियों में आयोजन होगा।

प्रतिदिन प्रदर्शन खेलों में रस्साकसी, बॉलीवॉल, पिढू, कंकड़ फोड़, गुल्ली डंडा, आर्चरी, रस्सी कूद, गदा, जोड़ी, मुगद्दल रिंग, डिश सूर्य नमस्कार, पुशअप, दंड बैठक, दंड, लाठी, योग, तीरंदाजी आदि आयोजित होगी। कीड़ा भारती ब्रज प्रांत द्वारा कबड्डी, कुश्ती, खो-खों ,मलखम्ब, तीरंदाजी की 2-2 टीम व राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाडीयों व खेल को प्रोत्साहन प्रदान करने वाले भामाशाह का सम्मान किया जाएगा।

इस निमित्त आज बुधवार को टूंडला रेलवे स्टेशन पर कबड्डी अंडर- 19 व ओपन टीम का फूल मालाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं मिष्ठान खिलाकर विदा किया। इस मौके पर ब्रज प्रांत एकलव्य प्रतिभा प्रमुख सुरेंद्र सिंह नौहवार, जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, नगर मंत्री सुशांत गौतम, नगर गौ सेवा प्रमुख रवि चैहान, नगर उपाध्यक्ष आदित्य सिंह, खिलाडी भानू सिंह आदि उपस्थित रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1045

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!