फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी

फिरोजाबाद। पुलिस मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाशा केे पैर में पुलिस की गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कबजे से चोरी की बाइक, लूट का मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए है।
एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 14 अप्रैल को नगला महाराम निवासी रामलाल का मोबाइल चोरी हो गया था। जिसकी रिर्पोट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना में आए बदमाशों की तलाश की जा रही थी। बुधवार रात 12 बजे सूचना मिली कि वांछित बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं। सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने टीम के साथ कोरारा रोड अमर कोल्ड स्टोर पर घेरेबंदी की। रात एक बजे बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हे रोकने का प्रयास किया, तभी दोनो बदमाश भाग खड़े हुए, भागते समय दोनो बाइक से गिर गए, उसी दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जबाब में पुलिस ने कई राउंड गोली चलाई। दीपेश उर्फ दीपू जाटव पुत्र प्रेम सिंह निवासी नगला नंदे थाना सिरसागंज के पैर में गोली लगी है। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरा बदमाश लोकेश उर्फ रौकी पुत्र दिनेरूा चंद्र सिकरवार निवासी नगला नंदे को गिरफ्तार किया है। दोनो बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं। दीपेश पर फिरोजाबाद और मैनपुरी के विभिन्न थानों में 22 और लोकेश पर 15 मुकदमे हैं। बरामद बाइक बदमाशों ने मैनपुरी में घिरोर से चोरी की थी।