फिरोजाबाद: कारखानों में हो रहा है श्रमिकों का उत्पीड़न-सीटू



फिरोजाबाद। शहर के कारखानों में श्रमिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। श्रमिकों कों उनका हक नहीं मिल रहा है। अधिकारी श्रमिकों की समस्या का निदान नही कर पा रहे है। सीटू श्रमिकों के हित में शीघ्र की आन्दोलन करेगा।

सीटू की भार्गव पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव एडवोकेट, नवल सिंह एडवोकेट एवं भूरी सिंह यादव ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अनुसार उन्होंने सहायक श्रमिक द्वारा एक कारखाने से मांगी गई रिपोर्ट के अनुसार सहायक निदेशक कारखाना के लिखित उत्तर से स्पष्ट हो रहा है कि कारखाने में कार्यरत श्रमिकों का ईएसआईसी किसी भी श्रमिक का नहीं करता है और ना इसका पता है कि कितने श्रमिक प्रतिदिन कारखाने में कार्य करते हैं।

उन्होंने बताया है कि कार्यरत श्रमिकों के नाम फॉर्म नंबर 12 में दर्ज कर उनकी हाजिरी भी नहीं भरी जाती है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया है कि श्रम कार्यालय में पूर्व में सात श्रम निरीक्षक नियुक्त थे अब केवल दो श्रम प्रवर्तन अधिकारियों से कार्य चलाया जा रहा है। जो कारखाने में कार्यरत श्रमिक समस्याओं की जांच करने के बजाय उत्तर प्रदेश भवन निर्माण से संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई में लगे रहते हैं। सीटू के प्रांतीय नेता कामरेड भूरी सिंह यादव पर सहायक श्रमिक द्वारा झूठी मनगढ़ंत गलत रिपोर्ट लिख कर उन्हें जेल भिजवा दिया गया।

Share your love
Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 353

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter