फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा के बांटे पम्पलेट

फिरोजाबाद। शनिवार को महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलेसर रोड चैराहे पर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के पम्पलेट वितरण किये।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा से धीरे-धीरे पूरा देश जुड़ता जा रहा है। जिससे भारतीय जनता पार्टी के अंदर बेचैनी है।

एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग ने कहा ये भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग आरक्षण खत्म करना चाहती है। किस तरह से पिछड़े वर्ग को धोखा दिया जा रहा था। अब आगामी नगर निकाय चुनाव को टाला जा रहा है। वकार खालिक ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से आज परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। फिरोजाबाद से भी हजारों की संख्या में कांग्रेस जन भारत जोड़ो यात्रा मैं गाजियाबाद पहुंचेंगे और उसमें शामिल होंगे।

पम्पलेट बितरण के दौरान आशीष तिवारी, चाँद कुरैशी, मुरसलीन बेग, नुरुल हुदा लाला राइन, चमन राठौड़, शनि शर्मा आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558