फिरोजाबाद: नारी को सम्मान एवं बराबरी का अधिकार देने की आवश्यकता-निहारिका वर्मा

-खेल, शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्ति हुई सम्मानित

फिरोजाबाद। ग्राम असन में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सावित्रीबाई फूले सेवा समिति ने खेल, शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा आदि क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्ति को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निहारिका वर्मा ग्राम प्रधान, वसई मोहम्मदपुर ने कहा महिलाओ और बेटियों को ना देवी मानने की जरूरत है और ना पूजने की, बल्कि स्त्री का सम्मान करना और बराबरी का अधिकार देना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि नरेश बाबू प्रधानाध्यापक ने कहा कि राष्ट्रमाता सावित्रीबाई कहती थी कि स्वाभिमान से जीने के लिए पढ़ाई करो, पाठशाला ही इंसानों का सच्चा गहना है।

कार्यक्रम की आयोजन कर्ता प्राजंलि कुशवाह प्रज्ञान ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने देश के महिलाओं से आवाहन किया कि कब तक तुम गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी रहोगी, उठो और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करो। कार्यक्रम मे खेल, शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा आदि क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्नेहलता, बेबी, उमादेवी, अंगूरी देवी, सीमा, कुशमा, कल्पना, त्रिमाला, निशा, प्रियंका, प्राची, लवली, निशु, रेनू, दुर्गेश, बॉबी, जीवन देवी, जीवन देवी, भूरी देवी समेट 100 महिलाओं को स्मृति चिन्ह व बच्चों को लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामस्वरूप कुशवाह एवं संचालन प्राजंलि कुशवाहा ने किया।

इस दौरान प्रेमप्रकाश कुशवाहा, रघुनाथ सिंह, हौराम गुर्जर, विजय भान सिंह, भानु प्रताप सिंह, रामदास, सत्यवीर सिंह, रामनरेश, अजीत सिंह, एड. सुरेंद्र कुशवाह, मुलायम सिंह, महेंद्र सिंह, प्रेम किशोर बघेल, कन्हैयालाल, रवि, विजेन्द्र सिंह, गोकुल सिंह (पूर्व प्रधान), ज्वाला प्रसाद, सईद खान, डॉमैनू खां आदि उपस्थित रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1062

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!