फिरोजाबाद: रविवार को फिरोजाबाद में आएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल

फिरोजाबाद। आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज फिरोजाबाद में रहेंगे। रविवार को राजा का ताल स्थित एफएम रायल में सुबह 10 बजे से होने वाले प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव और पूर्व सांसद अक्षय यादव भी मंच साझा करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 12 बजे लखनऊ से चलेंगे। वहीं शिवपाल यादव का दोपहर 12 बजे शिविर में आना प्रस्तावित है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शनिवार शाम को ही आ गए। ये पहला अवसर है जब अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के अन्य नेता बूथ प्रभारी, सह प्रभारी, सेक्टर और जोन प्रभारियों से सीधे संवाद करेंगे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558