फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 79 वीं जयंती

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 79 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजली अर्पित की।

जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में घर संसार बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर भारत रत्न एवं. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 79 वी जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब दुनिया अपने तौर-तरीके तेजी से बदल रही थी। उसी समय भारत की सत्ता में राजीव गांधी ने अपना प्रवेश किया। जब 1984 में राजीव ने सत्ता संभाली उस वक्त उनके हृदय में अपनी मां पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को खोने का अपार दुःख था। इसका असर उनकी कार्यशैली पर तनिक भी नहीं हुआ। इसका जीवंत प्रमाण उनके कार्यकाल की वह उपलब्धियां हैं जो उनके नेतृत्व में इस देश को हासिल हुई।

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था समृद्ध करने के लिए 1986 में घोषित शिक्षा नीति के तहत नवोदय विद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया। जिसके तहत आज देश के लगभग हर जिले में नवोदय विद्यालय स्थापित है। मिजो शांति समझौता 30 जून 1986 को संपन्न हुआ। यह समझौता देश की अखंडता और अनेकता में एकता के सिद्धांत का एक स्वर्णिम अध्याय है। यह दुनिया के उन बड़े उदाहरणों में से एक है जो किसी सशस्त्र विद्रोह को कागज, कलम से सफलतापूर्वक हल करने की मिसाल पेश करता है। आज उन्हीं के बल पर भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

इसके उपरांत जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गांधी पार्क में राजीव गांधी के किए हुए कार्य तथा उनके विचारों के पंपलेट लोगों में वितरित किए गए। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी धर्म सिंह यादव, पीसीसी सदस्य हाजी नासिर अहमद, पीसीसी सदस्य शफात खान राजू, जिला सचिव खजांची दिवाकर, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष शोएब अंसारी, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संत कुमार, राजेश शर्मा राज, राजेश दिवाकर, राम कुमार रावत, अखिलेश शर्मा, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1281