फिरोजाबाद: एस.एच.जे. माॅर्डन स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

-बच्चों ने राधाकृष्ण के स्वरूपों में दी मनमोहक प्रस्तुतियां

फिरोजाबाद। एस.एच.जे. माॅर्डन स्कूल में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।। कार्यक्रम में सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल के डायरेक्टर ओमप्रकाश शर्मा द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद बच्चों द्वारा राधाकृष्ण के स्वरूपों में मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। वहीं किंडरगार्डन के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस, रोल प्ले, शो एंड टेल एंव डांस के माध्यम से श्रीकृष्ण एंव उनके जीवन के पहलुओं को जीवंत कर दिया। सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा गोवर्धन लीला, कालिया नाग मर्दन, गीता के श्लोक, श्रीकृष्ण भगवन के जीवन पर आधारित कहानियों के द्वारा श्रीकृष्ण द्वारा बताए हुए मूल्यों को दर्शाया।

कार्यक्रम के अंत में दही हांडी कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। डायरेक्टर ओ.पी. शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण कठिन परिस्थिति में भी मुस्कुराते रहे। उन्होंने पृथ्वी पर अवतार लेकर हमे अपने सभी कर्तव्यों का पालन करना सिखाया। भगवत गीता के उपदेश व अपने जीवन का ज्ञान दिया। कार्यक्रम में श्वेता गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, शिवम शर्मा के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाऐं एवं छात्र-छात्राऐं मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558