फिरोजाबाद: राम मंदिर की वर्षगांठ पर जगह-जगह सजाई गई दीपमालिका

-शिकोहाबाद में धूमधाम से निकली श्रीराम रथ यात्रा, ढोल नगाड़ों पर नाचे श्रद्धालु

फिरोजाबाद। अयोध्या मंदिर श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर बुधवार को जिले भर में भव्य आयोजन किए गए। फिरोजाबाद, शिकोहाबाद में श्रीराम रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर जयश्रीराम के जयकारे लगाए। वहीं घरों एवं मंदिरों में दीपमालिकाएं जलाई गई।

बुधवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। घर-घर में दीप जलाए गए। पटाखे फोड़कर जमकर आतिशबाजी की गई। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त किया गया। रोडवेज बस स्टैंड के बराबर में युवाओं की टीम ने 2100 दीप जलाकर प्रथम वर्षगांठ मनाई गई।

माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब की महिलाओं द्वारा घंटा घर स्थित प्राचीन राम मंदिर में 501 दीप जलाकर प्रभु श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ मनाई। जिसमें नीता गुप्ता, सोनिया, अंशु, अल्का, अंजू, सरिता, रश्मि, नेहा आदि महिलाएं मौजूद रहीं। रोडवेज बस स्टैंड पर दीप जलाने वालों में देवा चैहान, अनूप आजाद, कन्हैया गुप्ता, अशोकी, राजू वर्मा, राधेलाल जैन, पंकज, अर्जेश उपाध्याय, विवेक कौशल, डा. राजकुमार गुप्ता, श्रीभगवान वर्मा, अनिल गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

शिकोहाबाद में राष्ट्र सेवा संगठन के तत्वावधान में श्रीराम रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा का शुभारंभ एसडीएम कृति राज ने भगवान श्रीराम और मां जगत जननी सीता की मूर्ति की आरती उतार कर किया। मोहनलाल अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया। यात्रा काली देवी मंदिर बड़ा बाजार से प्रारंभ हुई। जिसके बाद रथ यात्रा बड़ा बाजार, नारायण तिराहा, तहसील तिराहा होते हुए एटा तिराहा पर पहुंची और फिर यहां से पंजा्बी कॉलोनी स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। रथ यात्रा का मार्ग में भव्य स्वागत हुआ।

श्रीराम यात्रा में शामिल श्रद्धालु नाचते गाते हुए चल रहे थे। यात्रा में भक्तगण जयश्रीराम के जयकारेलगाते हुए चल रहे थे। दौरान चेयरमैन रानी गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रामकैलाश यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, ग्रीशचंद्र शेखर अग्रवाल, अतुल गुप्ता, मदालशा त्रिपाठी, प्रिन्स जैन, मनु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

टूंडला नगर में भी विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त किया गया। रवि चैहान ने कहा कि आज का दिन इतिहास में सबसे स्वर्णिम दिन है। आज ही के दिन भगवान श्रीराम ने तंबू से निकलकर भव्य मंदिर में प्रवेश किया। मनोज धाकरे ने कहा कि आज के दिन सभी हिंदुओं को दीपावली मनानी चाहिए। लंबे समय बाद भगवान राम मंदिर में विरामजमान हुए थे। घरों में दिए जलाकर उत्सव मनाना चाहिए। इस मौके पर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, ओमकार धाकरे, मनोज चैहान, केतन चैहान, सुरजीत सिसोदिया, मयंक ठाकुर, अजय आदि उपस्थित रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1062

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!