फिरोजाबाद: दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से हुए घायल

-रात्रि के समय सराफा बाजार में कर रहे थे रैकी

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के सराफा बाजार में रात्रि के समय घूम रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जबकि उनका एक साथी भागने में सफल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि थाना शिकोहाबाद पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि रात्रि के समय एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन संदिग्ध युवक मुंह बांधे हुए सराफा बाजार में घूम रहे हैं। वह इधर से उधर रैकी कर रहे हैं। इस पर थाना शिकोहाबाद पुलिस अलर्ट हो गई और उन युवकों की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर मोटर साईकिल सवार युवक सर्राफा मार्केट से नौशेरा की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जबकि उनका एक साथी भागने में सफल हो गया। घायल हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आकाश पुत्र चंद्र प्रकाश यादव निवासी सारंगपुर थाना फतेहाबाद आगरा और अभिषेक पुत्र रामपाल सिंह यादव निवासी नगला वैध थाना मटसेना फिरोजाबाद बताया। भागने वाले आरोपी का नाम पता नहीं चल सका है उसकी भी जानकारी की जा रही है।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1062

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!