टूंडला: श्रीराम रथयात्रा धूमधाम के साथ निकलेगी 24  को

टूंडला। श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा की बैठक आर्य समाज मंदिर टूंडला में संपन्न हुई। जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
बैठक में समिति के जिला संयोजक सीताराम एडवोकेट ने कहा 24 दिसंबर को दीपा के चैराहे से यात्रा प्रारंभ होकर ठाकुर वीरीसिंह इंटर कॉलेज के नुमाइश मैदान में समापन होगा। यात्रा 12 से 3 बजे तक तक मातृशक्ति द्वारा निकाली जाएगी।

कलश यात्रा में नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। कलश यात्रा के संयोजक दिनेश गुप्ता ने कहा नगर में 15 पॉइंट चुन लिए गए हैं, जहां पर श्रीराम यात्रा का फूलमालाओं से स्वागत होगा। जिसमें अयोध्या से आया हुआ कलश रखा हुआ है उसके सभी नगरवासी पूजन करेंगे। यात्रा के सहसंयोजक मनप्रीत सिंह कीर ने कहा कि नगर में भारी मात्रा में श्रीराम लला के होल्डिंग लगेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद पचैरी, पूर्व विधायक ओम प्रकाश यादव, सुनील पाठक, सुशील पौनिया, कौशलेंद्र, रघु धाकरे उपेंद्र सिंह जादौन, बिन्नी प्रधान, सुशील चक, सुशील कुमार भोंड़ेला, स्वर्ण कुमारी मिश्रा, कन्हैया, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, राजीव एडवोकेट, रुपेश शुक्ला, हनी जादौन, संतोष उपाध्याय, प्रशांत उपाध्याय, के अलावा सैकड़ो रामभक्त मौजूद रहेंगे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 445