फिरोजाबाद: युवा चौपाल के माध्यम से युवाओं के बीच पहुंचेगे भाजपाई

फिरोजाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर भाजयुमों द्वारा युवा चौपाल का आयोजन किया जायेगा। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर भाजयुमों कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर पूरे देश में लगभग दो लाख, प्रदेश में पैंतीस हजार और ब्रज क्षेत्र में सात हजार युवा चौपाल का आयोजन किया जायेगा। फिरोजाबाद महानगर में नौ मंडल हैं। जिसमें 180 चौपाललगाई जाएंगी। ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर भाजपा संगठन द्वारा चौपाल लगाई जाएंगी। हर मंडल में 20चौपाल का आयोजन किया जायेगा।

चौपाल के माध्यम से युवाओं के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जायेंगी। युवाओं को किसान कल्याण योजना, एक जिला एक मेडीकल काॅलेज, एक जिला एक प्रोडक्ट, मिशन रोजगार, हर घर बिजली सहित अन्य योजनाओं के संबंध में बताएंगे। इस दौरान राजेश, हिमांशु, गौरव, दीपक, अभिषेक, मयंक, राहुल, देश दीपक, आकाश, सुमित, रोहित, अतुल, बंटी, संकेत, राजुल, सौरव आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558