शिकोहाबाद: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने स्कूल के साथी से मिले

शिकोहाबाद। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब भी फिरोजाबाद में आते हैं, अपने स्कूल के साथी डॉ. सुखेंद्र यादव सिरसागंज पब्लिक स्कूल के निर्देशक से मिले बगैर नहीं जाते। स्कूल की दोस्ती को आज भी निभा रहे हैं।

शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद में कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। लौटते समय वह सिरसागंज पब्लिक स्कूल में भी पहुंचे और यहां अपने स्कूली दोस्त डॉ. सुखेंद्र यादव से भी मिले। दोनों नेताओं में कुछ देर चर्चा भी हुई। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मीचंद्र यादव और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया। इस मौके पर सांसद अक्षय यादव के अलावा अन्य सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814