फिरोजाबाद: देश की छवि को धूमिल कर रहे राहुल गांधी-ठा. जयवीर सिंह

-पहले एक जाति विशेष के लोगों की होती थी भर्ती
-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने महाराण प्रताप की प्रतिमा का किया अनावरण

फिरोजाबाद। रविवार को राजा का ताल तिराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर जुबानी हमला बोला।

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी कन्फ्यूज्ड नेता हैं। जो देश के मुद्दे को भटकाते रहते हैं। हम किसान और युवा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी विदेशों में भी देश की छवि को खराब कर चुके हैं। देश की बदनामी करने का काम राहुल गांधी करते हैं। सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक भर्ती नहीं होती थी। एक ही परिवार और एक ही जाति के लोगों को भर्ती कर दिया जाता था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिना भेदभाव और जातिवाद के भर्ती हो रही हैं। किसी भी परीक्षा में जरा सी भी गड़बड़ी होने पर उसे निरस्त कर पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराई जाएंगी। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के एक साथ मंच साझा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सात साल पहले भी यह जोड़ी एक साथ उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ी थी। इस बार भी हाल वही है, लेकिन परिणाम पहले जैसे ही आएंगे। हम 80 सीटें जीतने का काम करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की एक्सपायरी डेट के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी मतलब निःशुल्क खाद्यान्न देने की गारंटी, देश को विकसित भारत बनाने की गारंटी, दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की गारंटी भाजपा की है। हर गरीब के दरवाजे तक लोक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना ही प्रधानमंत्री की गारंटी है। इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप की मूर्ति का लोकार्पण किया। यह नई पीढ़ी को देश के प्रति लगाव, देश के प्रति सम्मान का भाव जगाता रहेगा। देश की जनता ने प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कर लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्ष ठा. विश्वदीप सिंह व संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं नामित पार्षद उदय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, मेयर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, कन्हैयालाल गुप्ता, डाॅ लक्ष्मी नारायण यादव, रंजीत सिंह चैहान, ठाकुर महासभा की राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मी सिकरवार, प्रताप सिंह सिकरवार, एडवोकेट भानु प्रताप, कुंवर इंद्रदीप तोमर, ठाकुर महासभा के ब्रजक्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष युवा युगल चैहान, शिव कुमार सिंह, सुनील राणा, शिवकुमार सिंह, किशन रघुवंशी, अश्वनी भारद्वाज, बलवंत सिंह ढाकरे, योगेंद्र पाल सिंह तोमर, मनीष भदौरिया, दीपशिखा भदोरिया, नीलम तोमर, लक्ष्मी फाउंडेशन के मैंनेजर रोहित सिकरवार, ठा. अभीष्ट दीप सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558