फिरोजाबाद: विकास भवन में मनाया गया जनपद का 36 वाॅ स्थापना दिवस

-जिला जज ने विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जनपद गौरव सम्मान से किया सम्मानित

फिरोजाबाद। जनपद के 36 वें स्थापना दिवस समारोह विकास भवन प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विकास भवन परिसर को फूल, पत्तियों और रंगोली से सजाया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को जनपद गौरव सम्मान से  सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ. हरवीर सिंह जनपद न्यायाधीश, शत्रोहन वैश्य मुख्य विकास अधिकारी, सुभाष चंद्र त्रिपाठी परियोजना निदेशक, प्रेमचंद राम जिला विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश ने कहा के किसी भी जिले को उत्कृष्ट बनाने के लिए और विकास के उच्चतम पायदान पर पहुंचने के लिए जनपद के अधिकारी, कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। साथ ही उन्होंने जिले के गौरव सम्मान प्राप्त किए हुए व्यक्तियों को बधाई दी। सीडीओ ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि जनपद का विकास कार्य विकास भवन से प्रारंभ होता है और हम सभी इस विकास भवन के मजबूत स्तंभ हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद के गौरव सम्मान से सात विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए निहारिका वर्मा ग्राम प्रधान बसई मोहम्मदपुर, फूल सिंह, अभिषेक, डॉ.डी.एल. कुशवाहा, शिक्षिका मोनिका, श्यामवीर (स्पोर्ट कोच), समाजसेविका प्राजंलि कुशवाह को बैच लगाकर, पट्टिका पहना और जनपद गौरव का स्मृति चिन्ह देकर जनपद न्यायाधीश के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगणों ने मिलकर 36 दीप प्रज्वलित किये। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता प्रेमप्रकाश कुशवाहा जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन प्रेम स्वरूप पारस ने किया।

इस दौरान ए.पी.सिंह (अर्थ एवं संख्या अधिकारी), केसरी नंदन तिवारी (कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. दीपा (उप पशु चिकित्सा अधिकारी), निधि सिंह (जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी), राजमती (जिला समाज कल्याण विकास अधिकारी), गौरव सिंह प्रभारी मत्स्य, मिथिलेश कुमार सिंह (जिला प्रोवेशन अधिकारी), कृष्ण मोहन सिंह (जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी) आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1062

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!