फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव के परिणाम की जानकारी लेने को लेकर उद्योगपति एवं नगरवासी टीवी स्क्रीनों पर चुपके दिखाई दिए। हर कोई चुनावों का परिणाम जानने का उत्सुक दिखाई दिया। उद्योगपति टीवी स्क्रीन पर चिपकर लोकसभा चुनाव की पल-पल की अपडेट लेते रहे। इस दौरान भाजपा के प्रदर्शन को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए। उद्योगपतियों में चर्चा थी कि इस बार भाजपा को उसका विश्वास लेकर डूबा है। भाजपा संगठन ने यूपी में प्रत्याशियों का सही चयन नहीं किया गया। इसके अलावा विभिन्न एजेंसियों को गलत तरीके से प्रयोग कर व्यापारियों को उत्पीड़न किया जा रहा था। जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा है।