फिरोजाबाद: वैलेंटाइन डे के विरोध में राष्ट्र रक्षक समिति ने किया लठ्ठ पूजन

फिरोजाबाद। अटल पार्क में राष्ट्र रक्षक समिति के द्वारा वैलेंटाइन डे के विरोध में लठ्ठ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लठ्ठ पूजन कार्यक्रम में प्रांत महानगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने समाज में गंदगी नहीं फैलने देंने का संकल्प लिया।
राष्ट्र रक्षक समिति के महानगर पदाधिकारियों ने कहा कि 14 फरवरी को पश्चिमी सभ्यता का जो वैलेंटाइन डे है। इसके अंतर्गत हमारे समाज में सनातन धर्म को चोट पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसकी आड़ में लव जिहाद जैसे घिनौने कृत किया जा रहे हैं, इसको रोकने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने लठ्ठ पूजन किया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस के सहयोग से 14 फरवरी को हम शहर में कुछ चिन्हित जगहों पर भ्रमण करेंगे। जिस रेस्टोरेंट में अनैतिक कार्य होते हुए या पार्कों को कपल पकड़े जाएंगे, उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही करवाएंगे। हम समाज में गंदगी नहीं फैलने देंगे, इसका संकल्प लिया।
इस दौरान भारत सिंह, रंजीत सिंह, मधुरिमा, पूजा शर्मा, सुनील ठाकुर, रामवीर, नितिन सागर, विशाल कठेरिया, नंदू पंडित, हृदेश धाकरे, पूजा, नीलम, अंकित उपाध्याय, अभिषेक, सचिन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।