फिरोजाबाद: संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

फिरोजाबाद। ससुराल में रह रही एक नव विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

थाना सिरसागंज के गांव भदेसरा निवासी 22 वर्षीय शिखा पत्नी भानु प्रताप की शनिवार की रात विषाक्त पद्धार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। उसके बेहोश होने पर परिवार के लोग घबरा गए। भानु प्रताप व उसके परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इधर शिखा की मौत होने की जानकारी मिलते ही इटावा से उसके मायके वाले अस्पताल पहुंचे। महिला के परिजनों ने जहर देकर शिखा की हत्या करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है।

मृतका के भाई उदय प्रताप ने कहा है कि उन्होंने अपनी बहन 22 वर्षीय शिखा की शादी 6 माह पूर्व भदेसरा निवासी भानु प्रताप के साथ की थी। आरोप है भानु प्रताप और उसके परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शिखा को प्रताड़ित करते थे। जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद मायके पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2797