फिरोजाबाद: लेबर काॅलौनी की रामलीला में भगवान श्री राम का हुआ राज्याभिषेक

-रामलीला के सभी स्वरूपों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

फिरोजाबाद। नगर के लेबर काॅलौनी में चल रही रामलीला में वनवास की अवधि समाप्त होने पर अयोध्या वापस लौटे कौशल्या नंदन प्रभु श्रीराम का धूमधाम से राज्याभिषेक किया गया। प्रभु राम का राजतिलक होने पर पर देवताओं ने पुष्प बरसाएं। इस अवसर पर अवधपुरवासी खशी से झूम उठे। रामलीला मैदान प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

सोमवार को नगर में सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति लेबर काॅलौनी के तत्वाधान में चल रही रामलीला में श्रीराम का राज्याभिषेक समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। रामलीला में 14 वर्ष का वनवास पूर्ण करने के बाद प्रभु राम के अयोध्या वापस लौटने पर उनका विधि-विधान से राज्याभिषेक किया गया। कुल पुरोहित गुरू वशिष्ठ मुनि द्वारा प्रथम तिलक कर प्रभु श्रीराम को मुकुट धारण कराया। उन्हों उपदेश देते हुए कहा कि जैसी सूर्यवंशी की पंरपरा है। उसी के अनुसर रघुकुल की मर्यादाओं का पालन करते हुए राज्य चलाना। जिससे आपके राज्य में प्रजा दुखी ना रहे।

रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष शोहित शर्मा ने रामलीला आयोजन में सहयोग करने के लिए क्षेत्र की जनता, पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं विद्युत विभाग का आभार प्रकट किया। राज्याभिषेक के पश्चात रामलीला के सभी स्वरूपों को पुरस्कर वितरण कर विदाई दी। इस दौरान समिति संस्थापक महंत रमेश आनंद गिरी, अध्यक्ष शेाहित शर्मा, महासचिव सनिल भारद्वाज, गौरी शंकर शर्मा, क्षितिज अग्रवाल, पंकज भारद्वाज, मयंक भटनागर, सौरभ लहरी, मुकेश शुक्ला, मोहित शर्मा, सनी यादव, सिद्वार्थ त्रिपाठी, किशन यादव, विष्णु शर्मा, संकल्प शर्मा, अनिल यादव, शिव प्रताप, अवधेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1350