फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

-ससुराल से आ रहे बच्चों को लेने शिकोहाबाद जा रहे थे

फिरोजाबाद। अलीगढ़ के सासनी स्थित ससुराल से रोडवेज बस में सवार होकर आ रहे बच्चों को लेने के लिए शिकोहाबाद जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव बेरनी सानोरा निवासी 34 वर्षीय दीपू पुत्र जगदीश प्रसाद की ससुराल अलीगढ़ के सासनी में है। वह ड्राइवरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके बच्चे सासनी ससुराल गए हुए थे। वहां से रोडवेज बस में सवार होकर शिकोहाबाद के लिए बैठे थे। वह बच्चों को लेने के लिए शिकोहाबाद बाइक द्वारा जा रहे थे। तभी नगला पुरविया के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले गए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटी और दो बेटों को रोता बिलखता छोड़ गया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी की जा रही है।

मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पैदल हाईवे पार कर रहे एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिवारीजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव साढूपुर निवासी 45 वर्षीय प्रमोद कुमार मजदूरी करते थे। वह सीएनजी पंप के पास पैदल हाईवे पार कर रहे थे। तभी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन में उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं, टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे। उसके बाद उनकी मौत की खबर मिली।

इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि मृतक प्रमोद डिवाइडर को लांघकर हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1062

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!