फिरोजाबाद: भाजपा महानगर अध्यक्ष बने सतीश दिवाकर



फिरोजाबाद। रविवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई। पार्टी हाईकमान ने जिलाध्यक्ष के नाम को होल्ड कर दिया है जबकि महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने सतीश दिवाकर को महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपी है।

संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भाजपाइयों ने संगठन में फेरबदल किया है। पूरे प्रदेश के अंदर संगठन के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। संगठन ने फिरोजाबाद में सतीश दिवाकर को महानगर अध्यक्ष घोषित किया है। सतीश दिवाकर पूर्व महामंत्री और एबीवीपी कार्यकर्ता रह चुके हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। अपना स्कूल संचालित करते हैं।

महानगर अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। संगठन को मजबूत बनाएंगे। आगामी चुनावों में पार्टी को जिताने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है। उस पर वह खरे उतरेंगे। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, डॉ राम कैलाश यादव, डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, डॉ एसपी लहरी, निकुंज शुक्ला, सतीश चंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter