फिरोजाबाद: भाजयुमों ने कांग्रेस पार्टी का फूंका पुतला, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के लगाए नारें

फिरोजाबाद। केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। साथ ही कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर विरोध किया।

भाजयुमों महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ भीमराव आबेडकर का अपमान करती आई है। सन् 1951, 1952 और 1954 में कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को हराने के लिए पूरा प्रयास किया था। 1990 में भारतीय जनता पार्टी के साथ चली सरकार में बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित करवाया था।

जबकि कांग्रेस ने इतने वर्षो सरकार में रहते हुए बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया। हमारे नेता व देश के गृहमंत्री अमित शाह पर झूठा आरोप लगा रहे है। जबकि भाजपा बाबा साहब को सम्मान देने वाली पार्टी है। जिस तरह कांग्रेस पार्टी ने ये शर्मनाक काम किया है, उसे देश की जनता और बाबा साहब के मनाने वाले लोग कभी माफ नहीं करेंगे। कांग्रेस का पुतला दहन करने वालों में राजेश, विकास, रोहित, ध्रुव, संकेत, राजुल, राहुल, हिमांशु, देशदीपक, सुमित, अमन, मयंक, अभिषेक, अमित, दीपक, पुरूषोत्तम, आर्यन आदि मौजूद रहे।

 

वहीं टूंडला तहसील परिसर के सामने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हनुमंत बघेल, डॉ अमित गुप्ता मीडिया प्रभारी, पचोखरा मंडल प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह, नगला बीच मंडल अध्यक्ष विनोद पाल सिंह बिन्नू, पूर्व विधानसभा संयोजक सुरेंद्र सावन झा, देशदीपक चैहान, देवांशू भारद्वाज, अभिषेक पचैरी, जुबीन भारद्वाज, अमलेश राजपूत, पूरन लोधी, रामप्रकाश लोधी, कंचन शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1062

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!