फिरोजाबाद: बच्चों को मेघालय और अरूणाचल प्रदेश के बारे में कराया अवगत
फिरोजाबाद। तिलक इंटर कॉलेज में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी उत्तर राज्यों के विषय में जानकारी दी गई। अक्षर गीत एवं कहावतें के माध्यम से उसे अधिक रोचक पूर्ण बनाते हुए बच्चों को अरुणाचल प्रदेश का अर्थ समझाया गया। अरुण का अर्थ उड़ते हुए सूरज का प्रदेश एवं मेघालय बादलों का प्रदेश जहां अधिक वर्षा होती है। मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मुख्य रूप सें अंग्रेजी बोली जाती है। इसके अलावा 20 क्षेत्रीय भाषाएं बोली जाती हैं। वहां का रहन-सहन पहाड़ों के अनुकूल है, मुख्य फसल चाय के बागान है। पूर्वी उत्तर राज्यों का जनसंख्या घनत्व बहुत कम है। यह प्रदेश भारत के लिए एक पर्यटन स्थल के रूप में भी है। इस अवसर पर पंकज भारद्वाज, राम वर्मा, कमलेश चंद्र शर्मा, सत्येंद्र कुमार, अमित कुमार, सचिन आदि मौजूद रहे।