फिरोजाबाद: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में सपा व कांग्रेस पर जमकर बोला हमला



-हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट दिया, सपा ने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया देने का काम किया-डिप्टी सीएम

फिरोजाबाद। बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर (बच्चू बाबा) ककरूऊ कोठी जलेसर रोड पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के अंतर्गत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्फ सुधार जन जागरण अभियान कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट देने का काम किया, तो सपा की सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया देने का काम किया गया।

हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में पहुंचे डिप्टी सीएम वहां से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को ध्यान में रखते हुए काम किया। पक्के मकान और पांच लाख रुपये का बीमा देने का काम किया। वक्फ बिल संशोधन का काम कांग्रेस ने पूंजीपतियों के लिए किया। जिसमें मुतबल्ली रहते थे। गरीब मुसलमानों को उसका लाभ नहीं मिल पाता था। भाजपा सरकार ने वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत मुसलमानों को जागरूक किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने जनहित को ध्यान में रखते हुए काम किया है। वक्फ बिल को लेकर विरोधी दल लगातार लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। लेकिन अब गरीब मुसलमान सब कुछ समझ गया है। गरीब मुस्लिमों के हित के लिए हमने चर्चा की है। सभी ने इसका समर्थन किया है।

वक्फ बिल मुसलमानों के हित के लिए है। इससे किसी मुसलमान का नुकसान नहीं होगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, मनीष सदर विधायक मनीष असीजा, शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली, फैसल मियां ने भी वक्फ पर अपने विचार वक्त किये। इस दौरान अल्पसंख्यक समाज से वाजिद अली नूरी, गुलजार अंसारी, अनवर खान, अब्दुल वहीद, यासिर हुसैन, फईम कुरैशी, साजिद जफर, मेहरोज अख्तर, मु असनत, सैय्यद शाहकर अली, मिर्जा जीशान बेग आसिफ नबाब, नासिर भाई, असलम भोला, शाहनवाज शानू सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाऐं भी मौजूद रही।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विजय शिवहरे (एमएलसी), नानक चन्द्र अग्रवाल, ठा विश्वदीप सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, डॉ अमित गुप्ता मीडिया प्रभारी, राहुल चैधरी, सोनू सिंह, आनन्द अग्रवाल, केशव फौजी, डॉ एसपी लहरी, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, हनुमान प्रसाद गर्ग, अरविंद पचैरी, सुनील शर्मा, योगेश प्रताप ंिसह बघेल, श्याम सिंह यादव, अवधेश पाठक, राधेश्याम यादव, शैलेन्द्र गुप्ता, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता काूल, सतीश चंद्र प्रजापति, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सुशील जैन, विजय जैन, मुन्नी देवी महिला मोर्चा अध्यक्ष, अंकित तिवारी, लायक सिंह शंखवार, सत्यवीर गुर्जर, प्रचीर सेठ, अनार सिंह कुशवाहा, गौतम कुशवाहा, देशदीपक राजा, राहुल कुमार, शिवम दीक्षित, सत्यप्रकाश यादव, भारत सिंह वर्मा, हरीओम वर्मा, विष्णु सक्सेना, भगवान सिंह झा, निर्मल शर्मा आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter