फिरोजाबाद: दो नगर पालिकाओं में स्टांप शुल्क की धनराशि से होगें विकास कार्य



फिरोजाबाद। 15 वें वित्त आयोग के टाइड, अनटाइड ग्रांट दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क में प्राप्त अवशेष धनराशि से कराए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति मिल गई है।

डीएम रमेश रंजन ने नगर पालिका परिषद टूंडला, सिरसागंज के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क अवस्थापना विकास निधि में प्राप्त धनराशि से सात कार्यों में से 6 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। वार्ड संख्या 20 व 25 सम्राट नगर में संजीव कुमार गुप्ता के मकान से महेश चंद्र के मकान तक एवं लिंक गलियों में सीसी सड़क तथा आरसीसी नालियों के निर्माण की स्वीकृति नहीं प्रदान की। यहां पर सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण के कार्यों के पूर्व के कार्य को सही पाया गया है।

नगर पालिका परिषद सिरसागंज द्वारा दो प्रतिशत स्टाम्प शुल्क अवस्थापना विकास निधि में प्राप्त धनराशि से दो कार्याेें का विवरण प्रस्तुत किया गया। मनोदेवपुरम वार्ड नंबर 12 में निशांत कुमार के मकान से अरविंद कुमार के मकान होते हुए गौरव चंदेल के मकान तक सीसी निर्माण के कार्य को स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है। इसके अलावा ईओ टूंडला को सीवरेज निकासी निर्माण के कार्यदेश जारी होने के बाद भी कार्य न शुरू करने पर चार्जसीट देने के आदेश दिए हैं। ईओ फरिहा को निर्माण कार्यों के लंबित होने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम विशु राजा, नगर पालिका अध्यक्ष सिरसागंज, मक्खनपुर टूंडला एवं सभी अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 356

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter