फिरोजाबाद: शादी के 12 दिन बाद ससुराल में विवाहिता की मौत



-मायका पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप जमकर हंगामा, आज चलनी थी दसई

फिरोजाबाद। शादी के 12 दिन बाद ससुराल में विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए चाकूओं से गोदकर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आज उसकी दसई चलकर जानी थी। इस घटना को लेकर पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

थाना रसूलपुर क्षेत्र के टंकी चैराहा गली नंबर सात निवासी अमर सिंह ने अपनी बेटी 26 वर्षीय प्रियंका की शादी आगरा के ताजगंज फेस टू निवासी रोहित के साथ 24 नवंबर को की थी। परिजनों ने बताया कि ससुरालीजन शादी के बाद से ही पांच लाख रुपये और दहेज में कार की मांग कर रहे थे। शुक्रवार रात उनकी बेटी से परिवार के लोगों की बात हुई। उसके बाद उसकी मौत की खबर परिवार को मिली। परिजन शनिवार को आगरा पहुंचे तो वहां घर में बेटी का शव पड़ा हुआ था। बाथरूम में खून पड़ा था। ससुरालीजन मौके से फरार हो गए थे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

शव लेकर फिरोजाबाद पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ससुरालीजनों ने दहेज के लिए चाकूओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को उसकी दसई चलकर आनी थी। इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि मामला आगरा क्षेत्र का है। वहीं रिपोर्ट दर्ज होगी। आगरा पुलिस ही इस मामले में कार्रवाई करेगी।

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter