फिरोजाबाद: शिविर में वृद्वजनों के बने आयुष्मान कार्ड



फिरोजाबाद। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय पब्लिक स्कूल रहना रोड पर आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्वजनों के आयुष्मान कार्ड बनाएं गए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, निगम उपसभापति विजय शर्मा, डायरेक्टर कृष्णकांत उपाध्याय, रीमा शर्मा ने संयुक्त रूप से माॅ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद अतिथियों का शाॅल उड़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि आज पं. दीनदयाल उपाध्याय पब्लिक स्कूल में 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्वजनों के आयुष्मान कार्ड बनाएं जा रहे है। वृद्वजनों को पांच लाख रू. का निःशुल्क चिकित्सा उपचार मिल सकेगा। इस दौरान लगभग 100 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाएं गए।

अतिथियों द्वारा सबसे पहले प्रथम कार्ड विनोद चतुर्वेदी, किरण प्रसाद, दिनेश मोहन कुलश्रेष्ठ, विमलेश, सुरेंद्र सिंह को प्रदान किया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, रीमा शर्मा, ज्योति यादव, मुक्ति शर्मा, रजनी शर्मा, दिव्या शर्मा, प्रियंका गुप्ता, ज्योति गुप्ता, प्रियंका जैन आदि मौजूद रहे।

 

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1466

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter