फिरोजाबाद: चारपाई पर सो रहे दंपति पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल



-लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद के बंसीनगर मुहल्ले में पशुओं की रखवाली के लिए सो रहे दंपति को बदमाशों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल बुजुर्ग की उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मृत्यु हो गई। जबकि पत्नी की हालत नाजुक है। बदमाश महिला के गले और कान से सोने के जेवर भी ले गए हैं।

बंसीनगर मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय मुन्नालाल व उनकी 55 वर्षीय पत्नी मिथलेश कुमारी मंगलवार की रात पशुओं की रखवाली के लिए बाड़े में ही सो रहे थे। आधी रात बदमाश आए और दंपती पर हमला कर दिया। मुन्नालाल की हालत नाजुक देख परिजन आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मिथिलेश का कुंडल और चेन लूट कर बदमाश फरार हो गए। रात भर दंपती लहूलुहान अवस्था में वहीं पड़े रहे। सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। दोनों की हालत नाजुक थी। आगरा निजी अस्पताल में ले जाते समय वृद्ध ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि बदमाश महिला के कुंडल और चैन लूट कर भाग निकले। दंपती पशुओं की रखवाली कर रहे थे तभी देर रात घटना हुई। सुबह जगार होने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस जांच में जुटी है। मृतक के दो बेटे एक माह पूर्व ही हत्या के मामले में जेल रहकर आए हैं।

उन पर आरोप था कि उन्होंने मैनपुरी जनपद के दन्नाहार नहर में अपनी किसी रिश्तेदार की हत्या कर शव नहर में फेंका था। इस मामले में वह जेल जा चुके हैं। पुलिस इस दृष्टि से भी घटना को देख रही है। फिलहाल घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है।

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter