फिरोजाबाद: मातारानी के दर्शनों को देवी मंदिरों में उमड़ा भक्तो का सैलाब

फिरोजाबाद। नवरात्र महोत्सव में मां के भगवती के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की मंदिरों, पांडालों में भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर एवं बैष्णों देवी धाम उसायनी में मंगला दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दिन भर नेजा चढाने वालों की कतारें लगी। मंदिर जाने वाली महिलाओं की टोलिया चलो बुलावा आया माता बुलाया है के जयकारों के साथ मंदिर पंहुची। मां भगवती के दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
मंगलवार को आदिशक्ति के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की घरों एवं देवी पांडालों में विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर मन्नौतियां मांगी। प्रातः काल मंगला दर्शन के लिए देवी मंदिरों में भीड़ उमड़ पडी। भक्तों कतारवद्ध होकर मां भगवती के दर्शन किए। कैला देवी मंदिर पर चारों ओर से नेजा चढाने वालों की कतार लगी हुई थी। ढोल नंगाढों के साथ भक्तजन नेजा लेकर मंदिर पहुंच रहे थे।
साथ में आए युवक व युवतियां माता की भेंटो पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। उसायनी स्थित मां बैष्णों देवी धाम पहुंचे श्रद्धालुओ ने माता रानी के दर्शन कर प्रसाद चढाया। मंदिर प्रागंण में नेजा चढाने वालों की होड़ सी लगी हुई थी। बैष्णों देवी धाम के मुख्य पुजारी दीपाकंर अत्री ने बताया कि नवदुर्गा में मां भगवती के दर्शन करने वालों की मनोकामना पूर्ण होती है और उनका फल भी उन्हे प्राप्त होता है।