फिरोजाबाद: ध्रुव व प्रहलाद की कथा सुन भक्तगणगण हुए भावविभोर

फिरोजाबाद। रामनगर स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्त ध्रुव और प्रहलाद की कथा का मनमोहक वर्णन किया गया।
वृंदावन धाम से आए प्रख्यात कथावाचक सौरभ उपाध्याय शास्त्री ने भक्त ध्रुव और प्रहलाद की कथा का अद्भूत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रहलाद के पुकारने पर स्वयं भगवान विष्णु नरसिंह का अवतार लेकर एक खंभे से प्रकट हुए और हिरणाकश्यप का वध किया।
उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। कथा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्वालुओं ने पुण्य लाभ लिया।