फिरोजाबाद: अखिल भारतीय कोली कोरी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय कोली कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद शिमला वीरेंद्र कश्यप के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष भगवान दास शंखवार ने 24 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें इंजीनियर आर सोनवानी लखनऊ, महावीर धीमान लखनऊ, आनंद कुमार वर्मा कानपुर, डॉक्टर जुगल किशोर बदायूं, बंटी माहौर पार्षद आगरा को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेश कुमार वर्मा राठ हमीरपुर प्रदेश महामंत्री, अमित माहौर हाथरस प्रदेश कोषाध्यक्ष, विनोद शंखवार सीतापुर प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, चंद्रभान सिंह कोटार्य चित्रकूट, अमन कोरी चंदौसी सम्भल, अमित कोरी पिलखुआ हापुड, पंकज माहौर आगरा प्रदेश सचिव, ब्रह्मानंद गांधी बरेली, महेंद्रपाल सिंह शाहजहांपुर, राजू बृजवासी मथुरा, अशोक कुमार हरदोई को प्रदेश संगठन मंत्री, विजय कोरी सुल्तानपुर, विजय कुमार गाजियाबाद, मोहित कोरी मुजफ्फरनगर, मनोज कोरी झांसी को प्रचार मंत्री, आरपी मृणाल आगरा को ऑडीटर, पवन बजाज अलीगढ़ को युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष, आशारानी कबीर चेयरमैन कुरारा हमीरपुर को महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है।