फिरोजाबाद: बुआ सास के घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

-तीन महीने पहले हुई थी शादी, हत्या का आरोप
फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र के गांव खेरिया इलाके मे बुआ सास के घर आयी नवविवाहित महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
फरिहा निवासी रोशनी उर्फ आलिया की शादी 3 माह पहले आबिद के साथ हुई थी। वह खेरिया निवासी अपनी बुआ सास के यहां आई थी। जहां उसका शव कमरे में लटका मिला। घटना की जानकारी पर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। वह महिला के शव को मायके फरिहा ले आये। मायका पक्ष के लोगों ने पति और ससुराली जनों पर दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए थाना फरिहा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सियालदाह राजधानी से कटी युवती, मौत
-छोटी बहन के साथ शिकोहाबाद बालाजी मंदिर गई थी
फिरोजाबाद। छोटी बहन के साथ शिकोहाबाद के बालाजी मंदिर गई युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। छोटी बहन ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतका छह भाई बहनों में चैथे नंबर की थी।
मूल रूप से इटावा के रहने वाले विनोद कुमार विगत 15 साल से फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के आजाद नगर में रहते थे। वह कारखाने में मेहनत मजदूरी करते हैं। उनके छह बच्चे जिनमें तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। उनकी चैथे नंबर की बेटी 20 वर्षीय लाडो अपनी छोटी बहन खुशबू के साथ शिकोहाबाद स्थित बालाजी मंदिर गई थी। जहां से दवा लेने के लिए गई थी। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के समीप उसकी सियालदाह राजधानी की चपेट में आने से मौत हो गई।
इस घटना को देख छोटी बहन भी सुधबुध खो बैठी और उसकी भी तबियत खराब हो गई। छोटी बहन ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं, मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जीआरपी चैकी प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि युवती सफेद रंग का सूट व काले रंग की जींस पहने हुए थी। ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह घर पर ही चूड़ी जुड़ाई का काम करती थी और कथा 11 की छात्रा थी।