फिरोजाबाद: बाबा साहब का संविधान पीडीए की ताकत एवं संजीवनी है-शिवराज सिंह यादव

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी पीडीए की एक बैठक विधानसभा शिकोहाबाद के गांव खगरई कांशीराम काॅलौनी घड़ी छत्रपति में छत्रपाल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
पीडीए की बैठक को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहब डाॅ भीमराव आॅबेडकर ने संविधान बनाकर दलितों, गरीबों, पिछड़ो, आदिवासी एवं महिलाओं का सम्मान दिलाया। उनका संविधान पीडीए की ताकत एवं संजीवनी है। सपा बाबा साहब के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर अधिकारी निर्दोषो का फर्जी मामले में फंसाते है। समाजवादियों को परेशान करने के लिए भाजपा झूठे आरोप लगाती है। 2027 में सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिन रात एक करके काम करना पड़ेगा। बैठक में शिकोहाबाद विधायक डाॅ मुकेश वर्मा, सोनवीर यादव, डाॅ रोमा यादव, मुकेश यादव, जिला प्रवक्ता नीरज यादव, सोनू बघेल, भीषमपाल सिंह, शम्मी कपूर, चरण सिंह यादव, विनोद गौतम, राजीव यादव, संतोष राठौर, आदि मौजूद रहे।