फिरोजाबाद: भाजपा कार्यालय पर हवन-पूजन कर मनाया पार्टी 46 वाॅ स्थापना दिवस

फिरोजाबाद। जनसेवा को समर्पित भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय पर मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन कर ध्वजारोहण किया गया। साथ ही मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई।

भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर के संयुक्त नेतृत्व में जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में विधि-विधान से हवन-पूजन कर एवं पार्टी ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान वितरण किया गया।

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता नानक चंद्र अग्रवाल व विधायक मनीष असीजा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण को समर्पित भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस हम सब पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु मना रहे हैं। भाजपा ही देश का भविष्य हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा की विचारधारा और कार्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा, ब्लाक प्रमुख डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, राकेश शंखवार, राजेन्द्र बोहरे, सुनील टण्डन, सुनील शर्मा, अरविंद पचैरी, बीएल वर्मा, डॉ अमित गुप्ता मीडिया प्रभारी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, डॉ एसपी लहरी, आनन्द अग्रवाल, सत्यवीर गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र राठौर, उदय ठाकुर, राधेश्याम यादव, केशव फौजी, शैलेंद्र गुप्ता शालू, अंकित तिवारी, दीपक गुप्ता, आकाश गुप्ता, रामनरेश कटारा, प्रचीर सेठ, देश दीपक गुप्ता राजा मधुरिमा गुप्ता, केके गांधी, अनुपमा शर्मा, राम लडेती, सोवरन जाटव, सतीश प्रजापति, विशाल मोहन यादव, आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1321